एक बर्गर खिलाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा से बैग उठवाती दिखीं कियारा आडवाणी, तस्वीरें वायरल!

sidharth malhotra, kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की जब से शादी हुई है वो काफी चर्चा में रहते हैं और अक्सर उनको लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की तारीफ हो रही है।

ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं जो कि पसंद की जा रही हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा को पति का धर्म निभाते हुए देखा गया है। जी हां, सिद्धार्थ ने कुछ तस्वीरें खुद साझा की हैं, जिसमें वो पत्नी कियारा आडवाणी के कुछ शॉपिंग बैग उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

जी हां, पहली तस्वीर में, सिद्धार्थ को कियारा का शॉपिंग बैग पकड़े हुए देखा जा सकता है और दूसरी तस्वीर में सिद्धार्थ कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ''पति होने का कर्तव्य पूरा कर रहे हैं, एक वक्त में एक बैग, कियारा आडवाणी।''

इसके अलावा एक तस्वीर में उन्होने लिखा, ''बैग वाले काम पर वापस लौटने से पहले एक क्विक बाइट लेते हुए, ट्रीट के लिए धन्यवाद कियारा आडवाणी।'' इसके बाद उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर जहां कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी रिलीज सत्यप्रेम की कथा के लिए तैयार है, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अगली बार सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित योद्धा में दिशा पटानी और राशी खन्ना के साथ दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X