#RealHai: जोश एप के नए कैंपेन का हिस्सा बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और हंसिका मोटवानी, लोगों को देंगे प्रेरणा

डेलीहंट का मशहूर एप जोश रोज़ ही किसी ना किसी नए कैंपेन के ज़रिए अपने यूज़र्स को इंटरटेन करता रहता है। इस देसी एप पर ढेर सारा कंटेंट अक्सर वायरल रहता है और यहां पर आप एक क्लिक के साथ ढेरों भाषाओं में और अलग अलग विधाओं में अपनी पसंद की चीज़ें देख भी सकते हैं और अपनी पसंद का कंटेंट भी बना सकते हैं।

जी हां, जोश एप आपको मौका देता है अपने वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड करने का और अपने कंटेंट के साथ आप अपनी रचनात्मकता दर्शकों तक पहुंचा सकता है और इंटरनेट पर अपनी जगह बना सकते हैं।

sidharth-malhotra-hansika-motwani-real-hai-campaign-for-josh-app-to-promote-unfiltered-conversations

जोश एप ने कंटेंट की दुनिया में अपनी अलग जगह बना ली है। उभरते हुए टैलेंट को एक मंच देने से लेकर ढेरों ब्लॉकबस्टर इवेंट्स होस्ट करने तक, जोश अपने नए और रोचक आईडिया के साथ अपने दर्शकों को और यूज़र्स को लगातार लुभा रहा है।

सोशल मीडिया के इस दौर में हर किसी को अपनी ज़िंदगी परफेक्ट दिखाने की लत लग चुकी है और सबके अंदर अपना बेस्ट वर्जन सोशल मीडिया पर रखने की होड़ लगी हुई। इस 'Picture perfect Life' के मुखौटे के पीछे जोश एप सभी को मौका दे रहा है अपनी ज़िंदगी के छोटे छोटे पल जीने का और उन्हें बिना किसी फिल्टर, धोखे या किसी इफेक्ट के इंजॉय करने का। जोश एप मानता है कि अपनी ज़िंदगी के हर सेकंड पर सोशल मीडिया का फिल्टर लगा होना ज़रूरी नहीं है। बल्कि असली मज़ा तो तब है जब आप अपने पलों को पूरी सच्चाई से लोगों के सामने पेश करे।

इसी सोच के साथ जोश लौटा है सबसे बड़े कैंपेन को लेकर जो अपने अंदाज़ में एक क्रांति लेकर आएगा। इस कैंपेन का नाम है #RealHai। इस कैंपेन के साथ परफेक्शन से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए जोश एप आपकी सच्चाई और आपके व्यक्त्तित्व का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इसलिए अपने अंदर के रॉकस्टार को बाहर लेकर आइए और अपने देसीपन और अल्हड़पन को बेहिचक सेलिब्रेट करिए। फिल्टर और इफ्केट्स की दुनिया से दूर, अपनी सच्चाई के साथ ये छोटे छोटे पल तैयार कीजिए।

इस अनोखे कैंपेन को लेकर, जोश एप के साथ जुड़ चुके हैं दो शानदार स्टार्स - सिद्धार्थ मल्होत्रा और हंसिका मोटवानी। दोनों मिलकर एक म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने वाले हैं जो ये बताएगा कि अगर ज़िंदगी में कुछ बनना है तो खुद को स्वीकार करते हुए जैसे वो वैसे रहो। सिद्धार्थ और हंसिका इस वीडियो में नॉर्थ और साउथ इंडिया की झलक दे रहे हैं। इस गाने को कंपोज़ किया है साजिद - वाजिद फेम साजिद खान ने। और ये वीडियो 4 मई को लॉन्च हो चुका है।

इस कैंपेन को दिलचस्प बनाने के लिए जोश एप के टॉप Influencers, पूरे देश में सफर करेंगे और वहां के लोकल क्रिएटर्स के साथ मिलकर कुछ शानदार कंटेंट परोसेंगे। हर हफ्ते छह टास्क होंगे जिसके ज़रिए ये टॉप क्रिएटर्स शानदार कंटेंट बनाएंगे।

यहां देखिए ये म्यूज़िक वीडियो

https://share.myjosh.in/video/6e3823f3-058c-4fc7-8c05-5e550085256b?u=0x823d2f0ffa324169

आप ये म्यूज़िक वीडियो, जोश के इंस्टाग्राम पेज पर भी देख सकते हैं।!

BREAK THE FAKE! समय आ चुका है अपने अंदर के असली व्यक्तित्व को बाहर रखने का। जोश एप आपके लिए लेकर आया है #RealHai कैंपेन जो आपके असली टैलेंट को सलाम करता है। डांस, फैशन, फिटनेस, खाना, कॉमेडी या इंटरटेनमेंट, आप जिस भी विधा में खुद को पेश करना चाहते हैं, जोश आपका स्वागत करता है। और अगर आपको लगता है कि ये कहानी बस इतनी ही है, तो आप गलत हैं। जोश एप पर ये कैंपेन और बड़ा और दिलचस्प होता जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाएगा तो FLAWSOME होना अब ट्रेंड होगा। आपके ऐब, कोई कमी नहीं है पर आपकी ताकत हैं। तो किस बात का इंतज़ार है? जोश पर अभी साइन इन करिए और इस कैंपेन का हिस्सा बनिए, जीतिए ढेरा सारे ईनाम।

जोश एप पर अपने वीडियो पोस्ट करिए और आपको मौका मिल सकता है IIFA में अपने फेवरिट स्टार्स से मिलने का।

डाउनलोड करिए जोश एप और #RealHai हैशटैग के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वीडियो बनाकर पोस्टर करिए। आपको मौका मिल सकता है अबू धाबी में होने वाले IIFA Awards का गोल्डन टिकट। या फिर IPL के ग्रांड फिनाले में अपनी फेवरिट टीम को स्टेडियम में लाइव देखने का मौका। इसके साथ आपको मिलेंगे हर हफ्ते ढेरों इनाम।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X