'मैं तो ना सहती कियारा..' मॉडल के साथ रैंप पर कोजी हुए Sidharth Malhotra, लोगों ने ऐसे खींची टांग!

Sidharth Malhotra Cozy with Model- सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो इस वक्त इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि लोग हैरान हैं। दिल्ली में शांतनु और निखिल के लिए रैंप वॉक के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा एक मॉडल के साथ कोजी होते नजर आ रहे थे और इसको लेकर लोगों ने मजाक करना शुरु कर दिया।
जी हां, वॉक के लिए बोल्ड हुए सिद्धार्थ और उनकी साथी मॉडल के साथ उनकी केमिस्ट्री आपको यकीनन कुछ हैरान कर देगी। इस मॉडल को भी रनवे पर सिद्धार्थ को अपने पास पकड़कर उसके साथ इंटेंस पोज देते देखा गया।
शायद कोरियोग्राफी का हिस्सा था कि मॉडल सिद्घार्थ के पास जाती हैं और उनका कॉलर खींच लेती हैं। इस दौरान उन्होने गोल्ड सजावट वाले काले रंग का टक्सीडो पहना हुआ था और वो बेहद शानदार लग रहे थे।
कियारा को लेकर लोगों को कमेंट्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लेकर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कियारा कोने में रो रही है.'' एक का कहना था, "कियारा बहन मैं तो ना सहती।" एक फैन ने लिखा, ''कियारा घर पर चप्पल लेकर इंतजार कर रही होगी।'' एक ने लिखा, "भाई सिद्धार्थ, अगर तुम घर जाना चाहते हो तो सावधान रहना।"
एक ने लिखा, "भाभी को बताना पड़ेगा।" एक अन्य ने कहा, "कियारा घर पर इंतजार कर रही है।" इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications