Gentleman - सिद्धार्थ मल्होत्रा का ये अवतार देखते रह जाएंगे आप

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अगली फिल्म जेंटलमैन की नई तस्वीर शेयर की है।

By Shweta

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्म जेंटलमैन में साथ में नजर आएंगे। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे कृष्णा डीके और राज निदीमोरु डायरेक्ट कर रहे हैं। आज सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फिल्म का लुक रिलीज किया है जिसमें वो अपने सुंदर-सुशील अंदाज में नजर आ रहे हैं।

[बाहुबली स्टार प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे ये सुपरस्टार]

इस तस्वीर में सिद्धार्थ मल्होत्रा फॉर्मल में नजर आ रहे हैं और पूरी तरह कॉर्पोरेट अंदाज में लग रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज हो रही है और फिल्म का ट्रेलर और टीजर कल रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा गौरव के किरदार में हैं जो सेटल डाउन होना चाहता है।

sidharth-malhotra-gentleman-look-from-movie-gentleman

वो काव्या से शादी करना चाहता है लेकिन काव्या जिंदगी में और भी एक्साइटमेंट चाहती है।वो चाहती है कि जेंटलमैन गौरव थोड़ा रिस्क लेने वाला इंसान बने।पूरी कहानी इसी के इर्द गिर्द घुमती है। फिल्म का पोस्टर आउट हो चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

इसके पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा की कैटरीना कैफ के साथ बार बार देखो आई थी जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा की आखिरी हिट फिल्म कपूर एंड संस थी तो वहीं जैकलीन पिछले साल ढिशुम, हाउसफुल 3 और फ्लाइंट जट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X