टाईगर श्रॉफ की रैंबो रीमेक का धमाका - सिल्वेस्टर स्टैलॉन बनकर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर तबाही

डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टाईगर श्रॉफ के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में रैंबो रीमेक अनाउंस की थी लेकिन फिर ये फिल्म बन नहीं पाई। इसके बाद सिद्घार्थ मल्होत्रा टाईगर Vs ऋतिक फिल्म वॉर पर काम करने लगे। लेकिन अब सिद्घार्थ ने कंफर्म कर दिया है कि वॉर के बाद वो वापस रैंबो रीमेक पर काम करने वाले हैं।

गौरतलब है कि टाईगर श्रॉफ स्टारर रैंबो रीमेक के लिए लोग काफी उत्साहित थे। फिल्म में टाईगर श्रॉफ सिल्वेस्टर स्टैलॉन की भूमिका में नज़र आने वाले थे। और फिल्म का पोस्टर आने के बाद सबको ऐसा लगा था कि फिल्म में टाईगर श्रॉफ के अलावा ये भूमिका कोई नहीं कर सकता था।

sidharth-malhotra-gears-up-for-tiger-shroff-s-rambo-after-hrithik-vs-tiger-war

तो बस अब टाईगर श्रॉफ अपनी स्टारडम पाने से एक ही कदम दूर हैं और इस फिल्म के साथ बॉलीवुड को उसका एक्शन किंग मिल जाएगा। वहीं सबसे ज़्यादा अच्छी बात ये है कि रैंबो पूरी सीरीज़ है, ऐसे में अगर टाईगर पर पूरी सीरीज़ प्लान कर ली जाती है तो उन्हें बॉलीवुड में कोई टक्कर नहीं दे पाएगा। देखिए कैसे चढ़ी टाईगर ने सफलता की सीढ़ी -

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका था और वो लगातार टाईगर के संपर्क में थे। लेकिन फिल्म का बजट बहुत ज़्यादा बढ़ रहा था और वो उस वक्त इतनी बड़ी फिल्म निभा ले जाने की स्थिति में नहीं थे। इस बीच उनकी ऋतिक से भी बातचीत चालू थी।

ऐसे में वॉर का आईडिया आया और उन्होंने वॉर पर काम शुरू कर दिया क्योंकि तकनीकी और फाईनेंस के स्तर पर ये रैंबो से आसान फिल्म थी। लेकिन अब वॉर के बाद सिद्धार्थ रैंबो के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वो फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। रैंबो 2020 में फ्लोर पर चली जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X