जॉन अब्राहम की वजह से बदली 'मरजावां' की रिलीज डेट- सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिली सोलो रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मरजावां की नई रिलीज डेट के साथ एक पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म अब 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें, मरजावां ने 22 नवंबर की तारीख लॉक किया था। पोस्टर में आप सिद्धार्थ का खतरनाक लुक देख सकते हैं। मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी होगी, जहां दर्शकों को ढ़ेर सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं निखिल आडवाणी और भूषण कुमार।
खास बात है कि फिल्म 'एक विलेन' के 4 सालों के बाद सिद्धार्थ और रितेश एक बार फिर साथ आए हैं। वहीं, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 के बाद यह तारा सुतारिया की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म में भी रितेश निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।

मरजावां पहले 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन ऋतिक रोशन- टाइगर श्राफ की वॉर से नहीं टकराते हुए फिल्म को 22 नवंबर कर दिया गया। बाद में आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'बाला' की रिलीज डेट भी 22 नवंबर ही की गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो मिलाप झावेरी ने 'मरजावां' का ट्रेलर जॉन अब्राहम को दिखाया। जॉन को ट्रेलर काफी पसंद आया। जॉन ने इससे पहले मिलाप के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी की है। बहरहाल, मरजावां के ट्रेलर से जॉन इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने 'पागलपंती' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब 'मरजावां' 8 नवंबर को सोलो रिलीज होगी। जबकि 'पागलपंती' आगे बढ़ चुकी है।
जॉन ने कहा, मरजावां को सोलो रिलीज से फायदा होगा और मेरी बात से भूषण भी सहमत हैं। मिलाप बेहतरीन लेखक- निर्देशक हैं और हम सभी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि 'मरजावां' बॉक्स-ऑफिस पर आग लगा दे।


Click it and Unblock the Notifications