सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, मातम में तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल चीर देने वाली बातें
Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड अभिनेता Sidharth Malhotra के पिता Sunil Malhotra का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

लंबे समय से चल रही थी तबीयत खराब
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सुनील मल्होत्रा की सेहत काफी समय से ठीक नहीं थी। उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण उन्हें नियमित रूप से मेडिकल देखभाल की जरूरत पड़ रही थी। परिवार लगातार उनके साथ था और पूरी कोशिश कर रहा था कि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।
दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार
सुनील मल्होत्रा ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ तुरंत मुंबई से दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी मौजूद रहीं। परिवार ने मिलकर अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। इस मुश्किल समय में कियारा पूरे वक्त सिद्धार्थ के साथ नजर आईं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट
पिता के निधन से सिद्धार्थ सदमें में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पापा के साथ खूबसूरत यादों की तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है। सिद्धार्थ ने लिखा, "वह बेहद ईमानदार, सिद्धांतों वाले और संस्कारी इंसान थे। उन्होंने हमेशा अपने मूल्यों के साथ जीवन जिया - ऐसे मूल्य जो कभी झुके नहीं। अनुशासन था, लेकिन कठोरता नहीं। ताकत थी, लेकिन अहंकार नहीं। और जीवन ने चाहे जितनी भी परीक्षाएं लीं, उनके भीतर की सकारात्मकता कभी कम नहीं हुई।"
सिद्धार्थ ने आगे लिखा, "मर्चेंट नेवी में कप्तान के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर बीमारी का शांत साहस के साथ सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया और अपनी गरिमा कभी नहीं खोई। स्ट्रोक के बाद जब उन्हें व्हीलचेयर तक सीमित होना पड़ा, तब भी उनका हौसला और आत्मबल अडिग रहा। पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी सबसे बड़ी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी सकारात्मक सोच आज भी इस परिवार को जोड़े हुए है। आप नींद में ही हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है, वह कभी भरा नहीं जा सकेगा। मैं आज जो भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं हमेशा आपके नाम, आपके मूल्यों और आपकी रोशनी को आगे बढ़ाता रहूंगा। लव यू, डैड।"
पिता के बेहद करीब थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ अपने पिता के काफी करीब माने जाते थे। उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हमेशा उन्हें सपोर्ट करते थे। मॉडलिंग से लेकर फिल्मों तक के सफर में उनके पिता का बड़ा हाथ रहा। परिवार उनके लिए हमेशा पहली प्राथमिकता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











