व्हील चेयर पर इस हाल में बेटे की शादी में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पापा, हालत देख परेशान हुए लोग

Siddharth Malhotra

Siddharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर इन दिनों कहर किसी की नजरे टिकी हुई हैं। 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में ये रॉयल वेडिंग होने वाली है। शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन और तमाम गेस्ट पहुंच चुके हैं। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चे हो रहे हैं दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा के पापा के।

दरअसल, बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए सिद्धार्थ के पिता व्हीलचेयर पर बैठे पहुंचे। इसके साथ ही वो काफी कमजोर भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ के बाद उनके पापा सुनील मल्होत्रा, मां रीमा मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा और भाई हर्षद मल्होत्रा को भी स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ के पापा व्हीलचेयर पर नजर आए। वहीं सिद्धार्थ के भाई ने चलते-चलते पैपराजी को कहा, 'हम बहुत एक्साइटेड हैं।' बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का पिता नेवी ऑफिसर थे। वहीं उनकी मम्मी हाउसवाइफ थीं।

सिद्धार्थ और उनकी फैमिली से पहले कियारा को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इस दौरान वो फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ दिखाई दी थीं। व्हाइट आउटफिट में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद कियारा के पिता जय जगदीप आडवाणी, मां गेनेवीवे जाफरी और दादी भी नजर आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स होंगे, जैसे हल्दी, मेंहदी और संगीत। कहा जा रहा है कि इस शादी में करीब 150-200 गेस्ट ही शामिल होंगे। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, करण जौहर, वरुण धवन और ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं। शादी में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी मौजूद रहेंगे, क्योंकि कियारा और शाहिद बहुत क्लोज फ्रेंड्स हैं।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X