Sidharth Malhotra: एक्टर ने पत्नी कियारा को डेडिकेट किया 'स्टाइल अवॉर्ड' तो एक्ट्रेस ने लुटाया प्यार

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी कियारा आडवाणी से कितना प्यार करते हैं यह तो जग जाहिर है, मौका कोई भी हो एक्टर हमेशा ही अपनी पत्नी के बारें में बात करते ही हैं। हाल ही में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'बॉलीवुड हंगामा अवॉर्ड्स' में 'स्टाइल अवॉर्ड' से नवाजा गया। सिद्धार्थ ने यह अवॉर्ड अपनी प्यारी पत्नी कियारा को डेडिकेट किया।

गौरतलब है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी।

हाल ही में जब बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'बॉलीवुड हंगामा अवॉर्ड्स' में 'स्टाइल अवॉर्ड' से नवाजा गया। सिद्धार्थ ने यह अवॉर्ड अपनी प्यारी पत्नी कियारा को डेडिकेट किया।

अवॉर्ड मिलने के बाद सिद्धार्थ ने अपनी स्पीच में कहा, 'थैंक्यू बॉलीवुड हंगामा। शादी के बाद यह मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए था और दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होंगी कि उनके पास एक अच्छा एक्टर है, जो बेहद स्टाइलिश है। यह अवॉर्ड उनके (कियारा) और उन सभी स्टाइलिश के लिए है, जो मुझे कूल लुक दे रहे हैं। आप लोगों को धन्यवाद।"

कियारा ने भी सिद्धार्थ के इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर किया है और इसके साथ दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इस आदमी के पास मेरा पूरा दिल है।"

इससे पहले, न्यूली वेड्स कपल ने 7 मार्च 2023 को शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट की थी। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कपल काफी प्यारे दिख रहे थे।

सिड-कियारा की शादी की बात करें, तो कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत 5 फरवरी 2023 से जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। अपनी शादी में सिडकियारा मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

Read more about: sidharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X