Fact Check: अस्पताल से लीक हुई सिद्धार्थ-कियारा की बेटी की झलक ? गोद में नन्ही परी को खिलाते नजर आए एक्टर

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Daughter Viral Photo Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) माता पिता बन चुके हैं। 15 जुलाई को कियारा आडवाणी ने नन्ही परी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक कियारा ने ना तो बेटी की झलक दिखाई है और ना ही अभी तक बेटी का नाम शेयर किया है, लेकिन फैन्स उनकी बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आज सुबह ही कियारा अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर गई हैं, जिस कार से एक्ट्रेस घर के लिए रवाना हुईं उस कार के पीछे रखे मिठाई के बॉक्स पर लिखा था कि 'बच्ची की तस्वीरें ना खींचें सिर्फ आशीर्वाद दें'। सिड और कियारा ने नो फोटो पॉलिसी रखी है वह अनुष्का और विराट की तरह अपनी बेटी की तस्वीर पब्लिक नहीं करना चाहते हैं। वहीं इतनी रोक टोक के बाद भी सिद्धार्थ और कियारा की बेटी की एक झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ बेटी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख फैन्स को फूल नहीं समा रहे हैं। तस्वीर देख फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है इस तस्वीर की सच्चाई।
वायरल हुई सिद्धार्थ की बेटी की तस्वीर
सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक तस्वीर अस्पताल से वायरल हो रही है। यह तस्वीर सिड कियारा के फैन पेज पर डाली गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी बेटी को गोद में लिए खिलाते नजर आ रहे हैं। जहां सिड और कियारा ने बच्ची की तस्वीर खींचने पर पाबंदी लगा रखी है वहीं ऐसे में अस्पताल से पिता और बेटी की तस्वीर सामने आना और वायरल हो जाना यह बात कुछ लोगों को कुछ हजम नहीं हुई। जहां किसी को लगा कि यह तस्वीर एआई की है वहीं किसी को लगा यह तस्वीर किसी फिल्म के सीन की है।
क्या है इस तस्वीर के पीछे का सच
सिद्धार्थ और उनकी बेटी की एक तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह कोई AI फोटो नहीं है, लेकिन यह तस्वीर सिद्धार्थ की बेटी की भी नहीं है। दरअसल यह सिद्धार्थ और कैटरीना की फिल्म 'बार-बार देखो की एक झलक है। जो सिड और कियारा के बच्ची होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications