CONFIRM..सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं सिंगल..तो क्या आलिया भट्ट से हो गया ब्रेकअप
काफी सालों से आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरें लगातार आ रही थीं। लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साफ कर दिया है कि सिंगल हैं और किसी से उनका अफेयर नहीं चल रहा है। दरअसल ये बात उन्होंने नेहा धुपिया से नो फिल्टर नेहा में कही।
शो के दौरान जब नेहा धुपिया ने उनके रिलेशनशिप स्टेट्स पर बात की तो उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह सिंगल और खुद अपना टेंडर प्रोफाइल बनाना चाहते हैं और वो अपने बायो में भी सुंदर, सुशील और रिस्की लिखना चाहते हैं। उनका मानना है कि देसी तो इसका मतलब समझ जाएंगे लेकिन विदेशी लोगों को पता करना होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस बयान के बाद तो यही लगता है कि उनकी और आलिया भट्ट की ब्रेकअप की खबर सच है। दोनों वाकई ब्रेकअप कर चुके हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को कन्फर्म नहीं किया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं।
नो फिल्टर नेहा में जब नेहा धुपिया ने पूछा कि वो एक सेलिब्रिटी का नाम बताएं जिनके ऊपर ये लाइन सटीक बैठती है कि सारी अच्छी चीजें छोटे पैकेट में आती हैं। उन्होंने बिना एक भी पल गवाएं आलिया भट्ट का नाम लिया।


Click it and Unblock the Notifications