इवेंट के दौरान जब Sidharth Malhotra ने कियारा को पहली बार वाइफ कहकर बुलाया तो फैंस...

Siddharth Malhotra: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी काफी हाईलाइट टॉपिक रही है। ऐसे में सिद्धार्थ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर कियारा को पहली बार पत्नी कहकर बुलाते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी के बाद यह पहला मौका है जब सिद्धार्थ ने पहला कोई इवेंट अटेंड किया है।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें साझा कर रहे हैं और इन खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे है, अपना प्यार लुटा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कपल गोल सेट करते हुए दिख रहे हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में शामिल हो गई है।
ऐसे में जो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह कियारा आडवाणी को पहली बार वाइफ कहकर बुलाते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ ने जितनी प्यार से कियारा को पत्नी कहा, देखने वाले तो अपना दिल हार ही बैठे और फैंस तो काफी खुश हुए इसे देखकर।
वीडियो में सिद्धार्थ आगे कहते हैं, 'यह मेरी नाइट परफ्यूम रेंज के लिए एक बढ़िया एडिशन होने जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि मेरी पत्नी को यह पसंद आएगा।
भले ही एक्टर ने बहुत कम ही बात की और अपनी पत्नी को लेकर एक ही लाइन बोली परंतु इस बात के लिए ही वीडियो काफी वायरल हो गया है। जाहिर है कि दोनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं और जोड़ी पर फैंस अपना बहुत सारा प्यार भी लुटाते हैं। गौरतलब है कि दोनों ने हाल ही में काफी शानदार तरीके से अपने परिवार और कुछ खास दोस्त की मौजूदगी में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications