SHOCK: ट्यूबलाइट हुई फ्लॉप और धमाकेदार रीमेक से सलमान खान #Replaced!
ज़्यादा समय नहीं बीता है जब सलमान खान को धमाकेदार फिल्म थानी ऑरूवन के रीमेक के लिए फाइनल कर लिया गया था। लेकिन ट्यूबलाइट फ्लॉप क्या हुई कि माजरा ही बदल गया है। अब खबर है कि फिल्म में सलमान खान को रिप्लेस कर दिया गया है।
खबरों की मानें तो अब थानी ऑरूवन के रीमेक में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर फाइनल किये जा चुके हैं। हालांकि पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में सलमान खान ही लीड रोल में होंगे। वहीं विलेन की भूमिका के लिए कास्ट की तलाश थी।

अब इस फिल्म को बना रहे हैं सब्बीर खान जिनके फेवरिट हैं टाईगर श्रॉफ। लेकिन टाईगर के लिए इस फिल्म में कोई जगह नहीं है, ऐसा खुद सब्बीर ही फाइनल कर चुके हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन जहां धर्मा प्रोडक्शन्स की नायाब जोड़ी बनकर उभरे थे वहीं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह यशराज फिल्म्स की जोड़ी बन गए।
अब सब्बीर ने इन दोनों जोड़ियों का फ्यूजन बना डाला है। सिद्धार्थ और अर्जुन में से एक फिल्म का हीरो होगा और दूसरा विलेन। अब देखना है कि दोनों इन किरदारों को कितने शानदार तरीके से निभाते हैं।
वैसे बॉलीवुड में कई जोड़ियां हैं जिन्हें साथ में देखने में काफी मज़ा आ जाएगा -


Click it and Unblock the Notifications