बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन BOOKED, आ रही है धमाकेदार रीमेक
सिद्धार्थ मल्होत्रा युवाओं के फेवरिट है। खासतौर से लड़कियों में उनको लेकर अलग लेवेल का उत्साह रहता है। कल उनकी फिल्म अय्यारी रिलीज़ हो रही है और आज उनकी एक और फिल्म फाइनल हो चुकी है।
खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार कन्नड़ रीमेक किरिक पार्टी के लिए अप्रोच किया गया है और सिद्धार्थ को भी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। अब बस साइन करना बाकी है।

किरिक पार्टी, रिशभ शेट्टी ने डायरेक्ट की है और कन्नड़ की सुपरहिट रॉमकॉम है। फिल्म 100 से ज़्यादा बॉक्स ऑफिस पर टिकी थी। और कन्नड़ की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।
फिल्म एक इंजीनियरिंग कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्रों की कहानी है जो अलग अलग ब्रांच से है लेकिन एक ही हॉस्टल में साथ रहते हुए उनका ग्रुप बन जाता है।
फिल्म इंजीनियरिंग के पहले साल से आखिरी साल तक की कहानी है। किस तरह, एक शरारती लड़का एक समझदार युवा बन जाता है।
अब अगर आपका कॉलेज रोमांस देखने का मन कर गया है तो हम लिस्ट दे डालते हैं -


Click it and Unblock the Notifications