'थैंक गॉड' के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'मिशन मजनू' की शूटिंग भी शुरु, शेयर की पहली झलक

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म मिशन मजनू आज फ्लोर पर आ चुकी है। लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरु की गई है। बता दें, यह सच्ची घटना पर आधारित एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं रॉनी स्क्रूवाला और अमर बुटाला। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखेंगे।

फिल्म की शूटिंग लगभग 40 से 45 दिनों तक होगी। इस दौरान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लामार्टीनियर कॉलेज, जहांगीराबाद पैलेस, पुराना लखनऊ, कैसरबाग, मलिहाबाद समेत शहर की अन्य लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी।

Mission Majnu

यह फिल्म 1970 के दशक की कुछ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और पाकिस्तान में भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी बताई जाती है।

इस फिल्म के बारे में निर्माता रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, "ऐसे कई हीरो हैं जिन्होंने परदे के पीछे काम किया है ताकि हमारे देश को आतंकवादियों से बचाया जा सके। उनका काम अक्सर अनदेखा ही रहा है। अब फिल्म 'मिशन मजनू' के जरिए हम उनके बलिदानों और प्रयत्नों को सामने लाने का एक प्रयास कर रहे हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X