सिद्धार्थ मल्होत्रा- परिणीति चोपड़ा के साथ 'जबरिया शादी' देखने के लिए हो जाइए तैयार!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 2 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म पकड़वा शादियों के घटनाओं पर आधारित है जो उत्तरी राज्य बिहार में आज भी जारी है। प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित 'जबरिया जोड़ी' में अभय सिंह के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा और बबली यादव के रूप में परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे।
'हंसी तो फंसी' जैसी हिट फिल्म देने के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ और परिणीति की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस जोड़ी को एक बार फिर दर्शक पसंद करेंगे। अगले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नाम पहले 'शॉटगन शादी' रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।

फ़िल्म की प्रमाणिकता बनाये रखने के लिए 'जबरिया जोड़ी' को उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है। फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।
शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है। बता दें, यह फिल्म सोनाक्षी सिन्हा की 'खानदानी शफाखाना' के साथ क्लैश कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications