सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म हंसी तो फंसी का बनेगा सीक्वल? रिलीज के 7 साल पूरे!
कुछ समय से लगातार अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब उनकी अगली फिल्म का ऐलान होने वाला है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इस समय एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में चल रही हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'हंसी तो फंसी' का सीक्वल आने वाला है।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन एक पोस्ट के दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक हिंट जरूर दिया था। गौरतलब है कि अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म को याद करते हुए एक पोस्ट किया था और फैंस का शुक्रिया अदा किया था। उनका कहना था कि ये फिल्म उनकी पहली सोलो फिल्म थी जिसको लेकर वो काफी खुश थे। इस फिल्म के लिए आज भी फैंस उनको मैसेज करते हैं।

हंसी तो फंसी
दरअसल 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म हंसी तो फंसी ने 7 साल पूरे किए थे और इस मौके पर उनका एक पोस्ट सामने आया था।

पसंद किया गया
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नजर आईं थीं और दोनों के अभिनय को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

यादों को साझा किया
इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ने भी एक ट्वीट किया था और हंसी तो फंसी के 7 साल को याद करते हुए फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया था।

शेरशाह और थैंक यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी समय से फिल्म शेरशाह और थैंक यू को लेकर बिजी हैं और कोरोना काल के कारण फिल्म टल रही है।

रिलीज डेट का ऐलान
फैंस इस बात को लेकर इंतजार में है कि कब इस फिल्म से किसी तरह की अपडेट सामने आएगी और रिलीज डेट का ऐलान होगा।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसमें उनके साथ वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications