'शेरशाह' के बाद फिर साथ आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, ये है प्रोजेक्ट!
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में शेरशाह में नजर आईं थीं और उन्होने काफी बेहतरीन काम किया था। अब खबर आ रही है कि दोनों एक साथ फिर से किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों साथ आ गए हैँ। अगर आप सोच रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं तो ये बात पूरी तरह से गलत है। खबर आ रही है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं।
दरअसल ये भारत की सबसे बड़ी फिट टेक कंपनी है जिसका नाम 'वन फिट प्लस' है। दोनों सितारों की इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बनने को लेकर ऑफर आया था और इसको दोनों से कुबूल भी किया है। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी चर्चा हो रही है।

सिद्धार्थ और कियारा शेरशाह के बाद से काफी चर्चा में हैं और दोनों को साथ में भी पसंद किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
हाल ही में सिद्धार्थ और कियारा ने एक फोटोशूट करवाया है जिसकी चारों तरफ चर्चा हुई थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद दोनों के अफेयर के खबरों की अफवाहें फिर तेज हो गई हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था जो कि शहीद हो गए थे। कियारा आडवाणी का अभिनय भी लोगों के दिलों को छुआ है और वो काफी चर्चा में है। इसके पहले फिल्म कबीर सिंह में उनके काम की काफी तारीफें हुईं थीं। उन्होने शाहिद कपूर के साथ धमाका कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications