Sidharth Malhotra और Kiara Advani साथ आए नजर, अश्वनी यार्डी की बर्थडे पार्टी पर पहुंचा ये हॉट कपल?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त बॉलीवुड के वो सितारे हैं जो कि अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इन दोनों ने किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि कई बार वो साथ में स्पॉट कर लिए जाते हैं। अब इन दोनों की जो की जो तस्वीरें सामने आ रहीं हैं उनसे इतना तो तय हो गया है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। दरअसल सोमवार रात मुंबई में निर्माता अश्विनी यार्डी के जन्मदिन के जश्न में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ पहुंचे थे।
इन दोनों को साथ देखते ही मीडिया ने उनको कैमरे में कैद कर लिया है और अब इनकी तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं। दोनों सितारे साथ में काफी अच्छे लग रहे थे और सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश लग रहे हैं।
इस दौरान उनके लुक्स की बात करें तो, कियारा ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ गोल्डन स्कर्ट पहनी थी। सिद्धार्थ ने ग्रे पैंट और सफेद जूते के साथ डेनिम शर्ट पहनी थी। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं वो इंटरनेट पर छा गईं और लोग दोनों को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि ये दोनों सितारे एक साथ फिल्म शेरशाह का हिस्सा बन चुके हैं और ऐसा कहा जाता है कि सेट से ही दोनों का अफेयर शुरु हुआ था। हालांकि इसकी पुष्टि सितारों के द्वारा होना अभी बाकी है।
'कॉफी विद करण 7' के एक एपिसोड के दौरान कियारा ने कबूल किया कि सिद्धार्थ उनके लिए "एक करीबी दोस्त से ज्यादा" हैं। वर्कफ्रंट पर दोनों अपनी अपनी फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं, फैंस चाहते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ एक बार फिर से साथ किसी फिल्म में नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications