दुबई में साथ पार्टी करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, शादी की खबरों की बीच तस्वीरें हुईं वायरल!

sidharth malhotra, kiara advani

इंडस्ट्री की कुछ शानदार जोड़ियों में से एक सिद्धार्थ- कियारा को लेकर काफी चर्चा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त रूमर्ड कपल हैं जिनकी शादी को लेकर चर्चा है। अक्सर इन दोनों को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आती रहती हैं और लोगों के द्वारा गॉशिप होती रहती है। लेकिन इस वक्त शादी की खबरों के बीच इन दोनों की तस्वीर सीधे दुबई से वायरल हो रही है जिसमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा​, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

ये तस्वीर एक पार्टी की है और इस तस्वीर को रिद्धिमा ने साझा किया है। ये खबरें पहली ही आ चुकी थीं कि दोनो सितारे दुबई में हैं क्योंकि एक के बाद एक दोनों बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "काफी तारों भरी रात।" कलाकार पार्टी के मूड में थे, और यह इन सितारों के लिए एक ग्लैमरस, ब्लिंगी रात थी।

फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ​​​​और नीतू कपूर के साथ एक सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोगों ने फिर से दोनों के शादी को लेकर कई तरह की बातें करना शुरु कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

इस जोड़े ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर कहा जाता है कि फिल्म शेरशाह के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और तब से ही उनका रिश्ता चल रहा है।

वर्कफ्रंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। साल 2023 उनके लिए कई लिहाज से शानदार होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X