बेटी को होने के बाद सिद्धार्थ कियारा ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- 'हमारी दुनिया हमेशा के लिए...'

Sid Kiara Baby Girl: बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल्स में गिने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों की घंटी बजी है। मंगलवार, 15 जुलाई को इस कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया और अब सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
बुधवार सुबह, कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी सभी के साथ शेयर करते हुए लिखा- "हमारा दिल भावनाओं से भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद मिला है!"
कियारा और बेटी का सेम बर्थडे मंथ
नेटिजन्स ने भी इस मौके को खास बना दिया। उन्होंने यह नोटिस किया कि कियारा और उनकी बेटी दोनों का जन्मदिन एक ही महीने यानी जुलाई में है। किस्मत का खेल तो देखिए मां-बेटी का एक और प्यारा कनेक्शन बन गया। जहां कियारा की बेटी का जन्म 15 जुलाई को हुआ है, वहीं कियारा का बर्थडे 31 जुलाई को आता है।
कियारा सिद्धार्थ की लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, फरवरी 2023 में उन्होंने शाही अंदाज में शादी की थी। उनकी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर छा गया था और यह साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्लिप्स में से एक बन गया था।
शादी के दो साल बाद, फरवरी 2025 में इस जोड़ी ने दो नन्हें मोजों की एक तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने लिखा था- "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा... जल्द आ रहा है।"
सिद्धार्थ कियारा का वर्क फ्रंट
मम्मी बनने के बाद भी कियारा का करियर शानदार चल रहा है। वह जल्द ही 'वॉर 2' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ होंगे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर। इस एक्शन फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और यह स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं डैडी बने सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पीछे नहीं हैं। वो जल्द ही अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ होंगी जान्हवी कपूर। यह एक रोमांटिक कहानी होगी जो दो अलग संस्कृतियों को जोड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications