Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी पक्की, इस दिन लेंगे सात फेरे, वेन्यू भी फाइनल

sidharth-malhotra-and-kiara-advani-wedding-to-tie-knot-in-february-date-and-venue-revealed

Sidharth Malhotra- Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड से एक गुड न्यूज सामने आ रही है। लंबे समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की डेटिंग की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ये बॉलीवुड जोड़ा फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों फरवरी के पहले हफ्ते में जैसलमेर में शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी 6 फरवरी 2023 को होगी। प्री वेडिंग फंक्शन्स 4 और 5 फरवरी को होंगे, जिसमें दोनों परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत का पूरा फंक्शन शादी अंदाज में जैसलमेर में ही मनाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसलमेर पैलेस होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। जहां टाइट सिक्योरिटी की व्यवस्था होगी। अब इस जोड़े की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। फिलहाल ये दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुबई गए हुए हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इनकी तस्वीर भी शेयर की थी।

बता दें, फिल्म शेरशाह के दौरान ही सिद्धार्थ- कियारा के अफेयर की खबरें तेज हो गई थीं। धीरे धीरे ये अफवाहें बढ़ती गईं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा गया, जिसके बाद लोगों को एक तरह से पुष्टि मिल गई। वहीं, कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर तमाम बातें कीं, जहां सिद्धार्थ और कियारा दोनों शर्माते नजर आए। उन्होंने ना अपने रिश्ते की पुष्टि की.. और ना ही इंकार किया।

बहरहाल, अब फैंस बॉलीवुड की इस नई शादी को लेकर उत्साहित हैं। कोई शक नहीं कि साल 2023 की शुरुआत काफी शानदार होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X