..................... Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: Sidharth Malhotra is all set for becoming dulha, see pics. Sidharth Malhotra- Kiara Advani wedding: सज गई सिद्धार्थ की बारात, घोड़ी चढ़ने को तैयार दूल्हा, देखें फोटोज। - Hindi Filmibeat

Sidharth Malhotra- Kiara Advani wedding: सज गई सिद्धार्थ की बारात, घोड़ी चढ़ने को तैयार दूल्हा, देखें फोटोज

Sid Barat

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज शादी के बंधन में बंधंगे। सिद्धार्थ अपनी होने वाली दुल्हन कियारा संग ब्याह रचाएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा की बारात भी सज गई है और वो घोड़ी चढ़ने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन, इन सब के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की गाजे-बाजे के साथ सजी बारात की पहली तस्वीर सामने आ गई है जो बेहद खूबसूरत है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बिल्कुल शाही अंदाज में शादी कर रहे हैं। उनके फेरों की पूरी तैयारी हो गई है। कियारा भी मेंहदी लगाकर और डोली के साथ सिद्धार्थ की दुल्हनिया बनेंगी। अब सिद्धार्थ के बारात की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें बाराती गुलाबी साफा बांधकर तैयार हैं। इन तस्वीरों में सभी गुलाबी कुर्ता और सफेद पजामे में नजर आ रहे हैं।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा जिस घोड़ी पर चढ़कर दुल्हा बनेंगे, वो घोड़ी भी सजकर तैयार हो गई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस को भी दूल्हे के रूप में उनकी पहली तस्वीर का इंतजार है। तस्वीरों में बैंड बाजों से लेकर लाइट और फूलों की छतरी भी साफ नजर आ रही है।

सज गए बाराती

सज गए बाराती

बारात ले जाने के लिए बैंड बाजा भी तैयार है। अब बस सिद्धार्थ मल्होत्रा के घोड़ी पर चढ़ने की देर है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी तस्वीर भी जल्द ही सामने होगी।

सज गया सूर्यगढ़ पैलेस

सज गया सूर्यगढ़ पैलेस

जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस इस शाही शादी के लिए पूरी तरह से सज चुका है। सोमवार को संगीत की रस्म के लिए पूरा पैलेस गुलाबी रंग से नहाया नजर आया था वहीं, अब बारात भी फूलों और छतरी के साथ तैयार है।

करण-शाहिद बनेंगे बाराती

करण-शाहिद बनेंगे बाराती

सिद्धार्थ मल्होत्रा दूल्हा बनेंगे तो वहीं करण जौहर से लेकर शाहिद कपूर और मनीष मल्होत्रा तक इस शादी में बाराती बनेंगे।

फैंस को तस्वीरों का है इंतजार

फैंस को तस्वीरों का है इंतजार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस को उनकी शादी के बाद की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। फैंस को उम्मीद है कि बाकी सेलेब्स की तरह वो भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करेंगे।

सोमवार को हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

सोमवार को हुए प्री-वेडिंग फंक्शन

सोमवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की संगीत की रस्म हुई। साथ ही हल्दी और मेंहदी की रस्म भी सोमवार को ही की गई है। सोमवार को सूर्यगढ़ पैलेस गुलाबी रंग से सजा हुआ था। संगीत के फंक्शन में कियारा के भाई से लेकर पूरे परिवार ने परफॉर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X