क्या ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ कियारा की शादी? इस पोस्ट ने मचा दी खलबली

बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी राजस्थान जैसलमोर में सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे। ETimes की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'शेरशाह' जोड़ी 6 फरवरी को शादी करेगी और ये शादी उनके दोस्तों और परिवारों की मौजूदगी में होगी। रिपोर्ट के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ के शादी से पहले के फंक्शन जैसे मेहंदी, हल्दी और संगीत का भी लुत्फ उठाएंगे जो कि 4 और 5 फरवरी को होंगी।
क्या OTT पर स्ट्रीम होगी शादी?
हालांकि, हालिया मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इस OTT प्लेटफार्म ने शादी से पहले एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद लोगों को शक हो चला है कि इस कपल की शादी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाए। शादी में आमंत्रित गेस्ट लिस्ट की बात करें तो कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कियारा ने अपने दोस्त और 'कबीर सिंह' स्टार शाहिद कपूर को भी इवाइट किया है। इसके अलावा इस शादी में शाहरुख खान, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और वरुण धवन जैसे स्टार्स के मौजूद होने की उम्मीद है।
कियारा और सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म
आपको बता दें, कियारा और सिद्धार्थ फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि ये जोड़ी साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रही है। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कियारा और सिद्धार्थ ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई हिंट भी दिए, जिससे दोनों के रिलेशनशिप की खबरें पुख्ता होती चली गईं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा को आखिरी बार 'गोविंदा मेरा नाम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल नजर आए थे। अब वह 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगी। सिद्धार्थ की बात करें तो वो 'मिशन मजनू' में नजर आए थे। अब वो फिल्म 'योद्धा' में राशि खन्ना और दिशा पाटनी के साथ नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications