..................... Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding preparation update, Actress met Manish Malhotra for final wedding look। Sidharth-Kiara Wedding: मनीष मल्होत्रा से मिलकर कियारा ने फाइनल किया लहंगा! खुद सारे इंतजाम कर रहे सिड, जल्द, करेंगी शादी - Hindi Filmibeat

Sidharth-Kiara Wedding Update: मनीष मल्होत्रा से मिलकर कियारा ने चुना लहंगा! पैलेस की बढ़ी सुरक्षा

Siddarth Kiara

Recommended Video

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: सूर्यगढ़ पैलेस में शादी, शादी के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक

Sidharth-Kiara Wedding Update: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों की वजह से सुर्खियों में तो रहते ही हैं लेकिन, साथ ही पिछले कुछ समय से वो लगातार अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी से जुड़ी कई अपडेट सामने आए हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे और 6 फरवरी को दोनों शादी करेंगे। शादी के लिए राजस्थान के जैसलमेर पैलेस में शादी के बंधन में बंधंगे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा की शादी में 100-125 लोग शामिल होंगे। उनकी शादी में करण जौहर, ईशा अंबानी समेत कई सेलेब्स शामिल होंगे। सूर्यगढ़ पैलेस में 84 लग्जरी कमरे और 70 गाड़ियां भी बुक की गई है।

साथ ही होटल में सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा, दोनों के ही पैरेंट्स चाहते हैं कि दोनों एक रॉयल समारोह में शादी के बंधन में बंधें। साथ ही दोनों शादी के बाद मुंबई आकर एक शानदार रिसेप्शन की प्लानिंग भी कर रहे हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरों को निमंत्रण दिया जा सकता है।

लहंगा किया फाइनल

लहंगा किया फाइनल

वहीं, कियारा आडवाणी ने भी मनीष मल्होत्रा से मुलाकात की है और शादी के लिए अपना लहंगा भी फाइनल कर लिया है। 31 जनवरी को मनीष मल्होत्रा से मिलकर उन्होंने फाइनल ट्रायल किया। दोनों की शादी बिल्कुल पंजाबी रस्मों के साथ होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही राजस्थान के जैसलमेर में अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा निजी तौर पर शादी की सभी तैयारियों को देख रहे हैं और सभी फैसले ले रहे हैं।

 नहीं की अनाउंसमेंट

नहीं की अनाउंसमेंट

हालांकि, दोनों ने अभी तक शादी से जुड़ी कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। फैंस को अब भी इंतजार है कि जल्द ही दोनों इसकी घोषणा कर सकते हैं। दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

शेरशाह के दौरान बढ़ी नजदीकियां

शेरशाह के दौरान बढ़ी नजदीकियां

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच नजदीकियां 'शेरशाह' के दौरान बढ़ी। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। साथ ही ऑफस्क्रीन भी दोनों की लव स्टोरी इसी फिल्म के साथ शुरू हुई थी। दोनों को फैंस जहां साथ में और अधिक देखना चाहते थे वहीं, रियल लाइफ में भी दोनों साथ आ चुके थे।

रिलेशनशिप पर लगी मुहर

रिलेशनशिप पर लगी मुहर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप की चर्चा तब तेज हुई जब दोनों की सीक्रेट आउटिंग की तस्वीरें वायरल हो गई। दोनों साथ में साउथ अफ्रीका वेकेशन पर गए थे लेकिन उनकी एक ही जगह की सिंगल तस्वीरों ने ये बयां कर दिया कि, दोनों रिलेशनशिप में हैं और साथ में वेकेशन पर हैं। दोनों बाद में कई बार पार्टी के दौरान भी साथ नजर आए और रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लग गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X