शादी करते ही चमकी Sidharth और Kiara की किस्मत, इस फिल्ममेकर के साथ साइन कर लीं दमदार फिल्में!

राजस्थान के जैसलमेर में शादी करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त बॉलीवुड के ट्रेडिंग कपल हैं। उनको लेकर लगातार चर्चा चल रही है और लोग दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं। जब सिड और कियारा की पहली तस्वीरें शादी के बाद सामने आईं थीं तो लोगों ने उनको बेहद प्यार दिया था और लगातार ट्विटर पर उनकी शादी ट्रेंड कर रही थी। अब शादी से निकलकर अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी जोड़ी वहां भी बन गई है।
जी हां, खबरें हैं कि दोनों सितारे एक या दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों में एक साथ नजर आने वाले हैं और इसको लेकर करण जौहर के साथ डील साइन हुई है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने पसंदीदा निर्माता करण जौहर को चुना है और उनके साथ वो शादी के बाद काम करने वाले हैं।
जी हां, करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ तीन फिल्मों का करार किया है और यह प्रोजेक्ट वरुण धवन और आलिया भट्ट की दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तर्ज पर होगा।
जी हां, जिस तरह से हंपटी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में अलग तरह का रोमांस सभी को देखने को मिला था, ये फिल्में भी कुछ वैसी ही होना वाली हैँ। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल अपनी फिल्म योद्धा को लेकर बिजी हैं और कियारा आडवाणी भी इस साल कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी।
इन दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा था और अब दोनों पत्नी पत्नी है। ऐसा कहा जाता है कि शेरशाह के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं और वहीं पर दोनों ने ये फैसला किया था कि अफेयर को गुपचुप रखते हुए सीधे शादी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications