..................... सिद्धार्थ और कियारा की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, कपल के साथ फैमली भी दिखी बेहद खूबसूरत | Sidharth malhotra and kiara advani's unseen wedding Photos Viral with the family - Hindi Filmibeat

सिद्धार्थ और कियारा की शादी की अनदेखी तस्वीरें आई सामने, कपल के साथ फैमली भी दिखी बेहद खूबसूरत

sid-kiara

बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी कपल अपने रिसेप्शन को लेकर लाइमलाइट में आते हैं तो कभी अपनी एयरपोर्ट लुक को लेकर। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ खूबसूरत सी अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे लेकर वो खबरों में आ गए हैं। इन तस्वीरों में कपल को उनकी फैमली के साथ देखा जा सकता है।

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पिक्चर्स शेयर कर रहे हैं। इनके अलावा उनके फैमली पर्सन, फोटोग्राफर और डिजाइनर भी तस्वीरें शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन पिक्चर्स में क्यूट कपल गोल्स शेयर करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में जो तस्वीरे वायरल हो रही हैं उसमें कियारा अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। कियारा की मम्मी भी एक्ट्रेस की तरह ही काफी प्यारी दिख रही हैं लहंगे में।

इसके अलावा कपल ही बात करें तो पहले भी जो तस्वीरें सामने आई है उनमें देखा गया है कपल ने अपनी शादी में बहुत सारी मस्ती और ड्रांस किया है। इन तस्वीरों को देख कर भी यह लग रहा है।

गौरतलब है कि, कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी, दोनों काफी शानदार लग रहे थे। दोनों के लुक की चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें कि ये वीक कियारा सिड के लिए सेलिब्रेशन्स से भरा रहा। दोनों ने शादी के बाद पहले दिल्ली फिर मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी।

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X