शादी के बाद 70 करोड़ी घर में रहेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी? इस शहर में होगा आशियाना!

sidharth malhotra, kiara advani

Recommended Video

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding : कियारा सिद्धार्थ की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर खबरें काफी तेज हैं और काफी जल्दी दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। राजस्थान के जैसलमेर में दोनों शादी करने वाले हैं और इसके लिए तैयारियां तेज हैं और लगातार मेहमान वहां पहुंच रहे हैं। कई दिनों से लगातार जैसलमेर के उस किले से रॉयल वेडिंग की तैयारियों के वीडियोज सामने आ रहे हैं और फैंस उनको काफी पसंद कर रहे हैं।

लेकिन इस वक्त एक और चर्चा हो रही है कि शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा कहां रहेंगे? जी हां, पता चला है कि सिड और कियारा ने एक शानदार बंगला खरीदा है जिसमें वो शादी के बाद रहने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत करीब 70 करोड़ बताई जा रही है और लोग इसको जानकर काफी दंग रह गए हैं।

हालांकि ये बंगला 70 करोड़ का है और शादी के बाद दोनों वहां शिफ्ट होंगे इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। सिद्धार्थ और कियारा की शादी को लेकर पता चला है कि दोनों 7 फरवरी को बंधन में बंध जाएंगे और इसके लिए दोनों के परिवार वहां पर पहुंच चुके हैं।

जूही चावला ने भी हाल ही में वहां के लिए उड़ान भरी है और एक पोस्ट किया है कि वो सिड कियारा की शादी में जा रहीं हैं। दोनों के अफेयर की बात करें तो काफी समय से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

फिल्म शेरशाह में दोनों साथ नजर आए थे और पता चला था कि इस दौरान दोनों काफी करीब आए और उनका प्यार परवान चढ़ा था। इसके अलावा दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर भी बिजी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के तुरंत बाद वो अपने काम पर जाने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sidharth malhotra kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X