ससुराल पहुंचते ही बदले Kiara के रंग, बोल्ड ड्रेसेस पहनने वाली हसीना सास-ससुर के सामने रहती हैं सिंपल

Sid Kiara

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कियारा आडवाणी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं दूल्हा बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की और शुक्रवार को कपल ने शादी का वीडियो शेयर किया है। शादी के बाद ये कपल सीधे दिल्ली गए।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मीडिया के सामने अपीयर हुए और पोज भी देते नजर आए थे। दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में कियारा का गृह प्रवेश धूमधाम से किया गया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ढोल पर झूमते भी दिखे थे। वहीं, शुक्रवार को ही दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार ने रिसेप्शन भी रखा था।

इस रिसेप्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार के नजदीकी लोग पहुंचे थे। वहीं, अब रिसेप्शन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। ससुराल के रिसेप्शन में कियारा आडवाणी ने सिंपल लुक चुना था। उन्होंने सफेद सूट के साथ गुलाबी रंग का शॉल लिया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल स्वेटर और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, दोनों ने दिल्ली रिसेप्शन पर पापाराजी को पोज नहीं दिया।

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। कियारा आडवाणी ने शादी में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा आइवरी कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शाहिद कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और ईशा अंबानी समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 12 फरवरी को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन आयोजित करेंगे। इस रिसेप्शन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के करीबी लोग शामिल होंगे। माना जा रहा है कि कई सेलिब्रिटीज और सुपरस्टार्स भी इस रिसेप्शन में हिस्सा ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X