Video: ससुराल पहुंच कर ढोल-नगाड़ों पर नाच उठीं कियारा आडवाणी, साले संग थिरके सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार 8 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों ने तीन तस्वीरें शेयर की और हर तस्वीर में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।
वहीं, बुधवार को जैसलमेर से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर कियारा आडवाणी दुल्हन के अवतार में नजर आईं। उन्होंने सुर्ख लाल सूट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल कुर्ते में नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बेहद खुश नजर आ रहे थे। कियारा मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में मेहंदी लगाए ससुराल पहुंचीं।
कियारा आडवाणी पहली बार अपने ससुराल पहुंची जहां ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर ढोल वाले जमकर ढोल बजा रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ढोल के धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट
मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (pallav_paliwal) पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिद्धार्थ, कियारा और कियारा आडवाणी के भाई भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

साले के साथ झूमे सिद्धार्थ
इस वीडियो में सिद्धार्थ अपने साले मिसल आडवाणी के साथ भी ढोल नगाड़ों पर झूम रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- स्वागत ऐसे ही होना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है- ये काफी मजेदार है। वहीं, कई यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोज बनाकर रिएक्ट किया है। इस वीडियो में सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

मुंबई में होगा रिसेप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी देने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि, इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंच सकते हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ और कियारा ही छाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications