बॉक्स ऑफिस पर भिडेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना, 13 मई को होगा सबसे बड़ा धमाका!

आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू को लेकर काफी समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। अनेक की बात करें तो ये फिल्म 2021 में रिलीज़ होने वाली थी। हालांकि कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण ये संभव नहीं हो सका और इसको आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। हाल ही में ऐलान हुआ था कि निर्माताओं ने इसे 31 मार्च 2022 को रिलीज करने का फैसला किया था,

इसके बाद फिर से फिल्म की रिलीज डेट बदली और अब ये फिल्म 13 मई को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन मेकर्स के लिए एक और खबर सिर दर्द बनी हुई है क्योंकि,

anek, mission majnu, sidharth malhotra, ayushmann khurrana, अनेक, मिशन मजनू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना

फिल्म 13 मई को अकेले रिलीज नहीं हो रही है। इस फिल्म के साथ सिद्धार्थ मल्होत्री की फिल्म मिशन मजनू भी रिलीज होगी। इस फिल्म में कई शानदार सितारे नजर आने वाले हैँ।

रिलीज की तारीख

रिलीज की तारीख

इससे इतना तो तय है कि ये टक्कर काफी दमदार होगी और देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सा सितारा बाजी मार जाता है। आयुष्मान ने नई रिलीज की तारीख के बारे में घोषणा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

उन्होंने ट्वीट किया

उन्होंने ट्वीट किया

उन्होंने ट्वीट किया, "एक फर्क करने के लिए सिर्फ एक की जरूरत होती है। एक के रूप में एकजुट होने का समय! जीतेगा कौन? हिंदुस्तान! #अनेक इन सिनेमास 13.05.2022'' इसके साथ उन्होने फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा समेत कई लोगों को टैग किया था।

कमाई पर असर पड़ने वाला है

कमाई पर असर पड़ने वाला है

मिशन मजनू की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म को लेकर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं और वो किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। लेकिन इस क्लैश से इतना तो तय है कि दोनों ही फिल्मों की कमाई पर असर पड़ने वाला है।

काफी पसंद किया गया

काफी पसंद किया गया

सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म शेरशाह का हिस्सा बने थे और इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को काफी पसंद किया गया था।

 चंडीगढ़ करे आशिकी

चंडीगढ़ करे आशिकी

बात करें तो आयुष्मान खुराना की तो चंडीगढ़ करे आशिकी में वो नजर आए थे लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली थी। हालांकि आने वाले सालों में कई फिल्मों में दोनों सितारे नजर आने वाले हैँ।

एंट्री के लिए तैयार हैं

एंट्री के लिए तैयार हैं

13 मई को किसका सितारा चमकता है ये तो समय ही बताएगा। फिल्म का इंतजार जारी है और फैंस थिएटर्स में एक बार फिर से एंट्री के लिए तैयार हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X