Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर में कियारा के साथ स्पॉट हुए मनीष मल्होत्रा, लोगों ने पूछा- दुल्हा कहां है?

Sid Manish

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसलमेर में उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। वहीं, शुक्रवार को मशहूर मेंहदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस शादी की लेटेस्ट अपडेट ये है कि कियारा आडवाणी भी जैसलमेर पहुंच चुकी हैं।

कियारा आडवाणी और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आज दोपहर जैसलमेर में स्पॉट किए गए। दोनों बातें करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले और लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार में बैठ गए। इस दौरान कियारा आडवाणी ने सफेद आउटफिट के ऊपर पिंक कलर का शॉल ले रखा था। साथ ही उन्होंने सनग्लास से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

कियारा आडवाणी की तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 5 फरवरी यानी कल से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे। मशहूर पापराज़ी फोटोग्राफर वीरय भयानी ने कियारा और मनीष मल्होत्रा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (viralbhayani) पर शेयर किया है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देख यूजर्स कई कॉमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर यही पूछ रहे हैं कि दुल्हा कहां है। एक यूजर ने लिखा है- सिड कहां है? उसकी कोई अपडेट नहीं आई है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- बढ़िया है, ये सब्यसाची नहीं पहन रही, बहुत बोरिंग हो गया था। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- पेस्टल कलर का लहंगा ना पहने बस।

बता दें कि, दोनों की नजदीकियां 'शेरशाह' के दौरान बढ़ी थी और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। जैसलमेर सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए पूरी तरह सज चुका है। कल से उनकी प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो जाएंगी। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी के बाद मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन दे सकते हैं जिसमें बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X