Sidharth-Kiara Wedding Video: डांस करते हुए कियारा ने मंडप पर मारी एंट्री, वरमाला डालकर सिद्धार्थ ने किया kiss

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कियारा आडवाणी दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं दूल्हा बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। वहीं, अब कपल ने शादी का वीडियो शेयर किया है।
वरमाला का यह वीडियो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया है जिसमें कियारा आडवाणी दुल्हन के रूप में स्टेज की तरफ जाती नजर आ रही हैं। कियारा आडवाणी इस वीडियो में किसी परी से कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं। स्टेज पर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी दुल्हन का इंतजार करते नजर आ रहे हैं तो वहीं, कियारा आडवाणी डांस करते हुए जाती दिख रही हैं।
डांस करते हुए कियारा की एंट्री
वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे कि कियारा आडवाणी गुलाबी लहंगे में फूलों की चादर के नीचे चलते हुए स्टेज की ओर बढ़ती हैं। वहीं, सिद्धार्थ स्टेज पर उनका इंतजार कर रहे होते हैं। कियारा आडवाणी कुछ ही पलों में सज-धजकर डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री मारती हैं। दूल्हे को रूप में देख इशारों ही इशारों में वो सिद्धार्थ से कहती हैं कि, वो अच्छे लग रहे हैं।
वरमाला की क्यूट झलक
इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वरमाला की भी क्यूट सी झलक नजर आती है। दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। पहले तो सिद्धार्थ मल्होत्रा पीछे हट जाते हैं फिर सिर झुका कर वरमाला पहनते हैं और कियारा को भी पहनाते हैं। दोनों शादी के हर पल को एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
किया एक दूसरे को किस
वरमाला के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे को किस करते हैं। अगले ही पल दोनों खुश होकर पोज देते नजर आते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूल्हा और दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं तो वहीं, उनका यह वेडिंग क्लिप किसी ड्रीमी वेडिंग जैसा है।
लोगों ने किया कॉमेंट
सिद्धार्थ और कियारा के इस वीडियो पर लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। करण जौहर, सोफी चौधरी, मीरा कपूर, नीतू सिंह, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, कंगना रनौत और नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने इस वीडियो पर कॉमेंट किया है।


Click it and Unblock the Notifications