Sidharth-Kiara: शादी के बाद पहली होली पर कियारा ने पति को ऐसे किया विश

Sidharth-Kiara:

Sidharth-Kiara: कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले बॉलीवुड स्टार करल सिद्धार्थ और कियारा की यह पहली होली हैं साथ में एक पति और पत्नी के रुप में, तो जाहिर है दोनों के लिए काफी खास होगी। इस खास त्यौहार को पत्नी कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ को होली विश करने के लिए एक खास तरीका चुना और सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरे पोस्ट करके उनको बधाई दी।

हल्दी सेरेमनी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने ट्विनिंग करते हुए ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना। चेहरे पर हल्दी लगाएं तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं, जो कि काफी प्यारा सा लग रहा है। इसके अलावा भी कपल ने जो भी शादी की तस्वीरें साझा की थी उनमें भी दोनों ने मैंचिग कपड़े ही पहने थे।

इस खास पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''मेरे और मेरे प्यार की तरफ से आपको और आपके प्यार को हैप्पी होली।'' इस पोस्ट को शेयर करके के बाद फैंस दोनों को होली की बधाई दे रहे हैं और खूबसूरत सी तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। कम ही वक्त में तस्वीरें वायरल हो गई है और फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी को रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी के लिए दोनों ने जैसलमेर का सूर्यगढ़ किला चुना। दोनों की शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। शादी में करण जौहर, जूही चावला ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल समेत कई वीआईपी गेस्ट का नाम शामिल है।

इसके बाद दोनों ने पहले दिल्ली और फिर मुंबई में शादी का रिसेप्शन रखा था जहां पर कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और कपल के परिवार वालों के साथ साथ दोस्तों ने शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की कई सारी फोटोज वायरल हुई थी जो कि फैंस को काफी पसंद आई और दोनों की खुब तारीफें हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X