Ex बॉयफ्रेंड Sidharth Malhotra के रिसेप्शन में Alia ने गिराई बिजली, सासू मां के साथ भी दिखी बॉन्डिंग

Alia Neetu

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी रचाई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के बाद कपल दिल्ली पहुंचा जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा के परिवार ने रिसेप्शन रखा था तो वहीं, 11 फरवरी को कपल ने मुंबई वापसी की और 12 फरवरी को दोनों ने मुंबई में अपने परिवार और खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में कई स्टार्स पहुंचे। रिसेप्शन में सिद्धार्थ और कियारा ने ब्लैक और व्हाइट आउटफिट चुना था। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में सबसे अधिक ध्यान आलिया भट्ट ने खींचा। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों ने साथ में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत अंदाज में पहुंची थीं।

आलिया भट्ट ने इस दौरान साड़ी पहना था। आलिया भट्ट शिमर साड़ी में हमेशा की तरह कहर बरपाती नजर आईं। हालांकि, रिसेप्शन में रणबीर कपूर उनके साथ नहीं पहुंचे थे लेकिन आलिया भट्ट के साथ नीतू कपूर भी रिसेप्शन में पहुंचीं और उन्होंने हमेशा की तरह पापाराजी को निराश नहीं किया और बहू आलिया के साथ पोज भी देती नजर आईं।

आलिया भट्ट के सिंपल लुक ने हर किसी को प्रभावित कर लिया। सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो रही है। आलिया ने साड़ी स्टड और बालों को खुला रखा था। मशहूर पापाराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (viralbhayani) पर आलिया नीतू कपूर का वीडियो भी शेयर किया है।

दोनों पापाराजी के सामने मुस्कुराते और पोज देते नजर आए। आलिया भट्ट के अलावा सिद्धार्थ और कियारा के रिसेप्शन में अजय देवगन-काजोल, करण जौहर, करीना कपूर, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, जूही चावला भी रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस दौरान पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X