हल्दी की रस्म में शादी से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं कियारा, दूल्हे राजा संग किया था हल्दी वाला रोमांस

Sidharth Kiara Haldi Photos: बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शादी और रिसेप्शन के बाद अब सिद्धार्थ कियारा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें इस स्टार कपल ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
शादी की तरह की सिद्धार्थ और कियारा ने हल्दी की तस्वीरें शेयर करते हुए भी एक ही जैसा पोस्ट किया है। दोनों ने एक जैसी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्यार का रंग चढ़ा है'। सिद्धार्थ और कियारा की इन तस्वीरों पर तेजी से लाइक और कमेंट की बरसात हो रही है।
तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा येलो कुर्ता पैजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं, कियारा ने हल्दी के लिए व्हाइट कलर का लहंगा चुना। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने येलो कलर का दुपट्टा कैरी किया है और गले में नवरत्न हार पहना हुआ है।
न्यूली वेड सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने-अपने इंस्टग्राम हैंडल पर अपनी हल्दी सेरेमनी की कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं जो सामने आते के साथ ही तेजी से वायरल हो गई हैं। फोटोज में सिड और कियारा एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications