सिद्धार्थ-कियारा ने शादी करते ही रच दिया इतिहास, रणबीर-आलिया से लेकर विराट-अनुष्का सब छूटे पीछे

7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक के पहले दिन जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी बड़े ही शानदार तरीके से हुई। शादी के दिन ही दुल्हन कियारा आडवाणी और दुल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से शादी की कुछ चुनिंदा तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर सब वाह-वाह कर उठे थे। गुलाबी रंग के लहंगे में सजी कियारा आडवाणी और गोल्डन कलर के शेरवानी में सजे सिद्धार्थ मल्होत्रा बिल्कुल आइडियल कपल दिख रहे थे। इनकी शादी की फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आयी, लाइक्स और कमेंट की जैसे बाढ़ आ गयी। तेजी से ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। लेकिन क्या आपको पता है, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली फोटो ने लाइक्स के मामले में इतिहास रच दिया है। इन फोटो को जितने लाइक्स मिले हैं, उतने आज तक किसी की शादी की पहली फोटो को नहीं मिले थे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी :
इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के पहली फोटो को 13 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 7 फरवरी को ही दोनों ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शादी के महज दो दिनों के अंदर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली फोटो को 13.5 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी रचायी थी। अनुष्का शर्मा ने उसी दिन अपनी शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया था। अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर अब 3.4 मिलियन से कुछ ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस :
1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 4 दिसंबर को अपनी शादी की फोटोज शेयर की थी। इस पोस्ट पर अभी तक 5.3 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

कैटरीना कैफ-विकी कौशल :
विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। दोनों ने उसी दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ फोटोज शेयर की थी। कैटरीना कैफ के इस पोस्ट को अब तक 1.2 मिलियन लोगों ने लाइक किया है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर में ही पिछले साल शादी की थी। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी और उसी दिन आलिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया था। इस पोस्ट को अब तक 13 मिलियन लाइक मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications