फाइनल हुई सिद्धार्थ-जैकलीन की 'रीलोड' की रिलीज़ डेट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस आने वाली फिल्म 'रीलोड' 25 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रीलोड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज़ डेट फाइनल हो गई है। खबर के अनुसार सिद्धार्थ-जैकलीन की ये फिल्म 25 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म को फॉक्स स्टार हिंदी द्वारा प्रॉड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफी की आई फिल्म 'बैंग बैंग' का सीक्वल है। वहीं बात करें सिद्धार्थ और जैकलीन की तो ये फिल्म इन दोनों की साथ में पहली फिल्म है।
#Poster: बाहुबली 2...ना कटप्पा...ना बाहुबली...मिलिए फिल्म के विलेन से!
इससे पहले ये दोनों किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखे। तो वाकई में इन दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आती है या नहीं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications