..................... Sidharth excited to see me as Delhi guy in HSKD says Varun - Hindi Filmibeat

मुझे दिल्ली के लौंडे के रुप में देखने को बेताब हैं सिद्धार्थ- वरुण

अपनी अगली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन पहली बार दिल्ली के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। चूंकि दिल्ली में लड़कों का लौंडा कहकर बुलाये जाने का प्रचलन काफी है तो यहां पर हमने भी वरुण को दिल्ली का लौंडा कह दिया। वरुण का कहना है कि उन्हें इस किरदार को निभाने में थोड़ी मुश्किल तो हुई क्योंकि वो तो मुंबई की ही सड़कों पर घूमे हैं, बांद्रा से लेकर मरीन ड्राइव तक की सैर करते हुए बड़े हुए हैं ऐसे में दिल्ली शहर के लड़के के किरदार में ढलना इतना आसान नहीं था। अब चूंकि वरुण के करीबी दोस्त सिद्धार्थ दिल्ली से हैं तो वो ये देखने को उत्सुक हैं कि वरुण दिल्ली के लौंडे के रुप में कैसे दिखे हैं।

वरुण धवन, सिद्दार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से। उसके बाद तीनों ने ही अलग अलग फिल्में करते हुए, कुछ हटकर किरदार निभाते हुए अपनी एक्टिंग प्रतिभा को साबित किया। एक तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में एक विलेन जैसी फिल्म से खुद की एक्टिंग प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया तो वहीं आलिया ने हाईवे फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। वरुण ने भी मैं तेरा हीरो जैसी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमा लिया। अब एक बार फिर वरुण और आलिया एक साथ करन जौहर की अगली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में नज़र आने वाले हैं।

मीडिया से बात करते हुए वरुण ने कहा- सिद्धार्थ चूंकि दिल्ली से ही हैं तो वो ये देखने को काफी उत्सुक हैं कि मै दिल्ली के लड़के के किरदार में कैसा दिखा हूं। असल में हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन ने दिल्ली के लड़के का किरदार निभाया है। चूंकि सिद्दार्थ दिल्ली के हैं तो वो देखना चाहते हैं कि वरुण ने बतौर दिल्ली के लड़के के किरदार में कैसा परफॉर्म किया है। वो देखने चाहते हैं कि वरुण इस किरदार में कैसे दिखे हैं। सिद्धार्थ ने वरुण से कहा कि वो इस फिल्म को जल्द से जल्द देखने को उत्सुक हैं ताकि वो जान सकें कि वरुण दिल्ली के लड़कों की सोच को कितना समझ पाया है और कितना अपने किरदार के साथ न्याय कर सका है।

तो अब तो आप भी उत्सुक हो गये होंगे ये देखने को कि अपना मुंबई का छोरा वरुण दिल्ली के लौंडे के रुप में कितना प्रभावशाली बना है। तो बस इस शुक्रवार तक का इंतजार और फिर आपके सामने होंगी हम्प्टी शर्मा और उनकी दुल्हनिया।

<iframe width="560" height="315" src="//www.youtube.com/embed/EoCz3Vx1pXg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X