'बॉम्बे वेल्वेट' में अभिनय करेंगे सिद्धार्थ बसु

बसु ने आईएएनएस को बताया, "अनुराग कश्यप की 'साजिश', 'जुनून' और 'प्रेमकथा' लिए इस बहुमूल्य समयावधि पर आधारित फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' में मैंने एक किरदार पा लिया है।" वे कहते हैं कि कैमरे के सामने होने का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।
बसु कहते हैं, "एक कुशल निर्देशक के संचालन में अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर पाना अच्छा है। सभी तत्वों को जुटाकर उन्हें एक शो में लाना एक सुखद परिवर्तन है।"
बसु 23 अगस्त को रिलीज होने वाली सुजीत सरकार की फिल्म 'मद्रास कैफे' में भी नजर आएंगे।
वर्ष 1985 में दूरदर्शन पर आए 'क्विज टाइम' शो के साथ ही बसु क्विज शो के मेजबान बने थे। उन्होंने बाद में बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड नामक एक कंपनी बनाई, जिसने 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'दस का दम' सरीखे टीवी शो प्रस्तुत किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications