सुशांत की मौत के पांच दिन बाद सिद्धार्थ पिठानी खुश था, मुझसे कहा - बहुत हल्का लग रहा: फैमिली फ्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से सवाल जवाब किए। दोनों के बयानों में अंतर आने के बाद उनसे वापस पूछताछ की जा रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली फ्रेंड स्मिता ने रिपब्लिक टीवी से सिद्धार्थ पिठानी के बारे में बात की है।
स्मिता ने अपने बयान में कहा कि मैंने सुशांत की मौत के पांच दिन बाद सिद्धार्थ पिठानी से बात की और वो काफी खुश था। उसे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा था।

सिद्धार्थ पिठानी ने स्मिता को कहा कि मुंबई पुलिस से बात करके उसे लग रहा है कि कोई थेरेपी सेशन था। उसे लग रहा है कि जैसे उसके सीने से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है।
स्मिता का कहना है कि उन्होंने सुशांत के बारे में अपने फेसबुक पर बात करते हुए ये सारी बातें पहले भी बताई है। सिद्धार्थ पिठानी ने खुद कहा कि मुंबई पुलिस ने उन्हें तीन बार बुलाया और उन्होंने तीन स्टेटमेंट दिए थे। उन्हें मुंबई पुलिस से बात करके सुकून मिला।


Click it and Unblock the Notifications











