सिद्धार्थ पिठानी ने शेयर कर दिए सुशांत के जीजाजी के व्हाट्सएप मैसेज- हैरान कर देने वाली बातें
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नाम जो शुरुआत से ही चर्चा में रहा है, वह है सिद्धार्थ पठानी। सिद्धार्थ सुशांत के दोस्त और रूममेट भी रहे हैं। सुशांत के निधन के वक्त सिद्धार्थ उन्हीं के घर पर दूसरे कमरे में थे और बताया कि उन्होंने ही सुशांत की बॉडी को नीचे उतारा था।
Recommended Video
अब सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत के जीजा ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को शेयर किया है। सिद्धार्थ के मुताबिक, यह सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। इसीलिए उसके जीजाजी ने सिद्धार्थ को मैसेज किया था। जिसमें जीजाजी ने सुशांत को कहा था, अपनी समस्याओं से मेरी पत्नी को दूर रखो।

हाल ही में सुशांत के पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सुशांत के पिता केके सिंह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की जान को खतरा था और ये बात उन्होंने फरवरी में ही मुंबई पुलिस को बताई थी। लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications