सिद्धार्थ निगम की मां ने जैकी श्रॉफ को सेट पर दी थी गालिंया, कर रहे थे फ्लर्ट, कहा- डार्लिंग.. Video Viral

Jackie Shroff flirt with Siddharth Mother- जैकी श्रॉफ अपने शानदार नेचर और मजाकिया अंदाज के साथ साथ टपोरी भाषा को लेकर भी मशहूर हैं। काफी कम लोग जानते हैं कि जैकी श्रॉफ ने अभिनेता सिद्धार्थ निगम की मां के साथ फ्लर्ट किया था और फिर उनको जमकर गालियां पड़ीं थीं।
इसका खुलासा खुद सिद्धार्थ ने एक पॉडकास्ट में किया है और इस दौरान उनकी मां भी साथ मौजूद थीं। सिद्धार्थ ने instantbollywood से बात करते हुए ये बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान सिद्धार्थ ने मजेदार अंदाज से सारी घटना बताई थी।
जैकी श्रॉफ ने एक्टर की मां के साथ किया फ्लर्ट
ये वो वक्त था जब आमिर खान की फिल्म धूम 3 की शूटिंग हो रही है और इसमें जैकी श्रॉफ के साथ साथ सिद्धार्थ निगम भी थे। सिद्धार्थ ने कहा, ''जैकी श्रॉफ ने मां के बारे में पूछा तो मैने कहा कि वो बैठी हैं। तो जैकी दादा ने कहा, फोन नंबर बोल फोन नंबर.. वो प्रैंक कॉल करने वाले थे इनको डराने के लिए।
उन्होने कॉल किया और कहा और डार्लिंग.. तो मैने कहा कि, सर जो आप सोच रहे हैं वो वाली मम्मी नहीं हैं ये। यूपी वाली मम्मी हैं ये। जैकी दादा ने कहा, हाय डार्लिंग, सुना है तू मुंबई आई है अब क्या बिना मिले जाएगी। मम्मी ने कहा, तेरी मां... कौन बोल रहा है साले तुझे...। शुरु होने ही वाला था कि जैकी श्रॉफ ने कहा कि, डार्लिंग मैं जैकी श्रॉफ बोल रहा हूं।'' ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सिद्धार्थ के इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ की पत्नी आएशा का भी रिएक्शन आया है और उन्होने जोर जोर से हंसने वाले इमोजी साझा किए हैं। इसके अलावा लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए सिद्धार्थ का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











