दीपिका के साथ इश्क लड़ाने के बाद अब सिद्धार्थ माल्या बनेेंगे हीरो!
उद्योगपति विजय माल्या के इकलौते बेटे सिद्धार्थ माल्या का नाम बॉलीवुड से अब तक सिर्फ दीपिका पादुकोण की वजह से जुड़ा था। लेकिन अब जल्द ही सिद्धार्थ बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं। जी हां, सिद्धार्थ बतौर एक्टर बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।

खबरों के अनुसार सिद्धार्थ माल्या फिल्म निर्देशक कौशिक मुखर्जी की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म होगी, जिसमें भारतीय और ब्रिटिश कलाकार दोनों होंगे। फिल्म की कहानी 80 दशक के आसपास घूमती है। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग सिद्घार्थ के होम टाउन बेंगलूरु में की जाएगी।
आपको बता दें, सिद्धार्थ इस फिल्म में मुख्य किरदार में होंगे और इसकी ज्यादातर शूटिंग 2015 के शुरुआत में शुरू हो जाएगी। जबकि फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा भी चार नए अभिनेता भी होंगे।
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ ने यह खुलासा किया था कि वे और दीपिका रिलेशनशिप में थे और अब भी दोनों संपर्क में हैं। जबकि मौजूदा समय में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ 'स्लमडॉग मिलिनेयर' फेम एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











