दीपिका पादुकोण के साथ था इनका रिलेशन, आखिरकार स्वीकारा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के हैप्पी रिलेशनशिप में शायद इस खबर से अब कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। दरअसल, आपको याद होगा कि कुछ साल पहले इस दीपिका का नाम सिद्धार्थ माल्या के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। वहीं, जल्द ही किसी कारण से दोनों में दूरी ही खबर सूर्खियों में छा गई थी।

deepika padukone

दीपिका के साथ साथ उनके फैंस भी इस बात को भूल चुके थे, लेकिन अचानक सिद्धार्थ उन बातों को याद करते नजर आ रहे हैं। विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ ने बताया कि वो दीपिका के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, 'हां, हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मैं अब भी दीपिका के संपर्क में हूं।'

आपको बता दें, ताजा खबरों के अनुसार, सिद्धार्थ आजकल भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो को डेट कर रहे हैं। बल्कि सिद्धार्थ को ही फ्रीडा और देव पटेल के ब्रेक अप की वजह बताया जा रहा है। सिद्धार्थ को फ्रीडा की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था।

बहरहाल, दीपिका के सामने इस खुलासे के बाद कई प्रश्न खड़े हो गए है। क्योंकि उन्होंने हमेशा इस रिलेशन को नकारा था। आपको बता दें, सिद्धार्थ के बाद दीपिका का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा गया था। दोनों को बॉलीवुड के हॉट एंड हैप्पनिंग कपल के रूप में भी देखा जाने लगा था, लेकिन यहां भी अंत कुछ सुखद नहीं रहा।

फिलहाल, दीपिका और रणवीर सिंह साथ हैं। जबकि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अपनी जिंदगी में खुश हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X