कियारा आडवाणी से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कुबूलनामा? बोल डाली इतनी बड़ी बात!

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर काफी समय से चर्चा है कि दोनों सितारों एक दूसरे के साथ रिश्ते में है लेकिन कभी भी दोनो ने इसे पब्लिकली कुबूल नहीं किया है। इसको लेकर कुछ महीनों से न्यूज है कि दोनों सितारे शादी करने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर भी काई तरह की बातें होती रही हैं। लेकिन अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि वो शादी कर रहे हैं। जी हां सिद्धार्थ का कहना है कि इस साल वो शादी करेंगे।
हालांकि उन्होने कियारा आडवाणी का नाम नहीं लिया है। दरअसल उनसे पूछा गया था कि आपकी शादी कियारा से होने वाली है? इसपर उन्होने मुस्कुराते हुए जवाब दिया की, इस साल वो शादी कर रहे हैं। इसको सिद्धार्थ मल्होत्रा का कुबूलनामा माना जा रहा है।
बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स लगतार उनको बधाई दे रहे हैं और ऐसा कहां रहे हैं कि दोनों की जोड़ी शानदार होने वाली है। लोगों का कहना है कि बिना कियारा का नाम लिए उन्होने अपनी शादी की बात पर पक्की मुहर लगाई है।
अब कियारा आडवाणी कब इसको लेकर रिएक्शन देते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि दोनों कि बीच काफी कुछ चल रहा है। इन दोनों का रिश्ता फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था।
अक्सर एक दूसरे के नाम को लेकर लोग इनको चिढ़ाते हुए नजर आते हैं और ऐसा मेगास्टार सलमान खान भी कर चुके हैं। दरअसल जब सिद्धार्थ मल्होत्रा बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे तो सलमान खान ने इशारों इशारों में कियारा आडवाणी का नाम लिया था और सिद्धार्थ की टांग खींची थी।


Click it and Unblock the Notifications











