अय्यारी की स्टारकास्ट फिल्म से है संतुष्ठ, जानिए क्या बोले सिद्धार्थ और रकुल
16 फरवरी को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत और मनोज बाजपेई फिल्म अय्यारी को लोगों को वो ओपनिंग नहीं मिल पाई है जिसकी लोगों को उम्मीद थी। आपको बता दे कि फिल्म को लेकर पूरी स्टारकास्ट को काफी उम्मीदे थी पर फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई जिसके लिए फिल्म चर्चा में चल रही थी।
आपको बता दें कि इस फिल्म से भले ही अच्छे रिसपॉंस ना आ रहे हो और लोगों की तरफ से अच्छे रिव्युव ना आ रहे हो इसके बावजूद फिल्म को लेकर रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक बयान आपको चौका देगा। आपको बता दे कि फिल्म को लेकर पूरी अय्यारी टीम काफी खुश है और उनका कहना है कि भले ही क्रिटिक्स से हमें अच्छी रेटिंग्स नहीं मिल पाई है पर हम दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से काफी खुश है।

इस फिल्म को भ्रष्टाचार के ऊपर बनाया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को दिखाया गया है कि वो कैसे भटककर गलत रास्ते पर चलने लगता है जबकि वो भी एक आर्मी ऑफिसर होता है। इस फिल्म में सिड के अलावा उनके साथ अत्रिनेत्री रकुल प्रीत आपको उनकी प्रेमिका के रूप मे नजर आएगी।
रकुल प्रीत दक्षिण भारत से आई है और वहां पर उन्होने खासा नाम कमाया है पर अभी तक हिंदी सिनेमा में अपना अच्छा स्थान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। हालांकि रकुल को यारियां मे पहला मौका मिला था पर जितना उम्मीद थी उतनी छाप छोड़ने में रकुल प्रीत नाकामयाब रही थी।
अय्यारी की बात करें तो फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे मजें हुए कलाकार भी आपको देखने को मिलेगे पर कहा जा रहा है फिल्म की कहानी के चलते फिल्म में वो दम नहीं है जितना ऐसे स्टारकास्ट के साथ फिल्म बनाने में होनी चाहिए।
इस सब के बाद भी इस बात का कोई भी फर्क सिड और रकुल को नहीं पड़ा है बल्कि वो अपनी इस फिल्म से काफी खुश भी है। इस बात को लेकर जबल रकुल से पूछा गया तो उनका जवाब कुछ अलग ही था। उनके मुताबिक फिल्म को लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है। ये बात खुद रकुल ने बोली।
इसके साथ ही फिल्म को अगला झटका तब लगा जब फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली। आपको बता दे कि इस फिल्म के ठीक पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई थी।
हालांकि ये फिल्म कुल कितना कमाती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा पर इतना तो साफ है कि फिल्म से जो उम्मीद दर्शकों को थी वो करने में फिल्म नाकामयाब रही है।


Click it and Unblock the Notifications











