..................... Siddharth Malhotra and Katrina Kaif team up for Farhan Akhtar's next - Hindi Filmibeat

आखिर सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिल ही गई उनकी DREAMGIRL

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के हैंडसम हंक्स में गिने जाते हैं वहीं कैटरीना कैफ का नाम लेने के बाद और कुछ बोलने की तो ज़रूरत ही नहीं है। उन्हें परदे पर देखना ही दर्शकों का सपना हो जाता है। अब एक इतना हॉट लड़का और इतनी हॉट लड़की एक साथ आएंगे तो परदे पर आग लगना तो तय है।

चर्चा है कि रॉक ऑन फेम रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर अपने बैनर एक्सल इंटरटेनमेंट के तले एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिये सिद्धार्थ और कैटरीना कैफ को साइन किया जा सकता है। यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी नित्या मेहरा को दी गई है और फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर जा सकती है।
कहानी की band:स्टूडेंट ऑफ द इयर, ये 'बच्चे' बोर्ड एक्ज़ाम में पास कैसे हो गए!!!

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पर्दे पर जल्दी ही अपनी पहचान बना ली है। सिद्धार्थ की अब तक पर्दे पर जितनी भी फिल्म आईं हैं वह सब हिट साबित हुईं हैं। ऐसे में अब सिद्धार्थ सिल्वर स्क्रीन पर कैटरीना कैफ से रोमांस कर सकते है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक विलेन में भी बेहतरीन एक्टिंग की।
पढ़िए: 2016 में होगी रणबीर को शादी...पर क्या कैट होंगी दुल्हन

सिद्धार्थ को लगातार अच्छे बैनर की फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। सिद्धार्थ अभिनेत्री कैटरीना से बेहद प्रभावित हैं। सिद्धार्थ कई अवसरों पर कैटरीना के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X