प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को देख आउट ऑफ कंट्रोल हुए पैपराजी, बुरी तरह भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, मचाया तमाशा

Siddharth Malhotra-Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। 28 फरवरी को कियारा ने फैन्स को यह गुड न्यूज दी थी कि वह मां बनने वाली हैं। इसके बाद कियारा पब्लिक एरिया में कम नजर आती हैं, लेकिन जब भी नजर आती हैं पैपराजी उनके आगे पीछे भीड़ लगा लेते हैं। बात दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी को पब्लिक एरिया में देखा गया। जहां एक्ट्रेस पिंक कलर की शर्ट और ट्राउजर पहनी दिखीं। इन आउटफिट्स में कियारा आडवाणी का बेबी बंप साफ झलक रहा था।
कियारा की तस्वीरें खींचने पर पैपराजी पर बरसे सिद्धार्थ
कियारा और उनके बेबी बंप को नजर भर देखने के लिए पैपराजी उनके कार के पास चले गए और उनकी तस्वीरें लेने लगे, लेकिन इस दौरान यह देखा गया कि कियारा कार के अंदर काफी परेशान बैठी नजर आईं। वहीं जैसे ही सिद्धार्थ मल्होत्रा यह नजारा देखते हैं कि कियारा को पैपराजी ने घेर लिया है उनका गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल हो जाता है। वह आते ही बुरी तरह पैपराजी पर बरस पड़ते हैं। सिद्धार्थ पैपराजी से करते हैं कि कुछ तो ध्यान रखो। थोड़ा तो बिहेव करो। इसके बाद सिद्धार्थ पैपराजी से कैमरा तुरंत बंद करने के लिए कहते हैं। बता दें कि सिद्धार्थ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सिद्धार्थ को सपोर्ट करते दिखे फैन्स
सिद्धार्थ के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सि़ड एक दम सही कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- स्टार्स की भी अपनी लाइफ होती है कम से कम कुछ तो प्राइवेसी भी देनी चाहिए। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कोई फोन करके बुलाता है पैपराजी को कभी ये बिन बुलाए ही कहीं भी पहुंच जाते हैं। कुछ तो ध्यान रखो वो प्रेग्नेंट है। बात दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











