सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे मुंबई, दोनों के नए लुक पर फैंस हुई फिदा

sid-kiara

7 फरवारी 2023 को शादी करने वाले स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे हर तरफ बने हुए हैं। दोनों को काफी क्यूट कपल कहा जाता है। दोनों ने अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए तस्वीर शेयर करते हुए कर दिया है। हाल ही में जब दोनों दिल्ली पहुंचे थे तब दोनों के रेड कलर के लुक की काफी तारीफें हुई थी। अभी दोनों मुबंई एयरपोर्ट पर देखे गए जहां एक बार फिर से दोनों ने मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए हैं। इस लुक को देखकर फैंस दोनों की फिर से तारीफें कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ही काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। साथ ही फैंस को भी उनकी जोड़ी शेरशाह फिल्म से ही काफी पसंद आने लगी थी।

मैचिंग कलर के कपड़े पहने हुए सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। जाहिर है कि सादगी भरे इस लुक में कियारा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

शादी का कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा-सिद्धार्थ की वरमाला होती है और वह काफी रोमांटिक अंदाज में इस रस्म को पूरा करते हैं।

सूत्रों की माने तो कियारा और सिद्धार्थ मुंबई में कल रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। यह पार्टी काफी बड़े स्तर पर होगी और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स आएगे। फिलहाल इस पार्टी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

More from Filmibeat

Read more about: sid kiara
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X